विशाल चिन्हांक(असेसमेंट) शिविर/कैम्प का आयोजन

कासिमाबाद - मलिकपुरा बढ़ते कदम जागरूकता प्रोग्राम शनिवार को 11 बजे से राष्ट्रीय न्यास,भारत सरकार की 4 दिव्यागताओं- बौद्धिक,सी.पी.ऑटिज्म(स्वलीनता) एवं बहुदिव्यंगता पर विशेष फोकस के साथ-साथ विभिन्न योजनाएं- दिशा, विकास,समर्थ,घरौंदा,LLC(स्थानीय स्तरीय समिति), निरामया हेल्थ इंश्योरेंस आदि एवं दिव्यांग जन कल्याणार्थ बनी विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के क्रिया - कलापों को बताया जाएगा, जिससे दिव्यांग जन को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाया जा सके। तदुपरांत विशाल चिन्हांक(असेसमेंट) शिविर/कैम्प का आयोजन होगा जिसमें दिव्यांग जन अपना आधारकार्ड, udid/ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (प्रधान द्वारा), फोटो स्टेट पेपर साथ में होना चाहिए। सीनियर सिटीजन (60 वर्ष से ऊपर) अपना आधार कार्ड एवं आय प्रमाण पत्र (प्रधान द्वारा) फोटो स्टेट पेपर साथ में होना चाहिए।
जिससे जरूरत का सहायक उपकरण मिलेगा। अतः आप से गुजारिश है कि अधिक से अधिक जागरूकता प्रोग्राम एवं चिन्हांकन शिविर/कैम्प में प्रतिभाग करें, धन्यवाद। कार्यक्रम स्थल: पारस नाथ यादव, प्रबंध निदेशक, दिव्यांग जन सशक्तिकरण यदुवंशी जनता शिक्षण संस्थान.

संवादाता - रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.