सम्पूर्ण समाधान दिवस में 365 शिकायतें प्राप्त,43 का मौके पर निस्तारण
गाजीपुर : जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तृतीय शनिवार को तहसील सेवराई में सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
तहसील सेवराई में 97 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तो वही जनपद की सातों तहसीलों में कुल-365 शिकायतें आईं,जिनमें से 43 का तत्काल समाधान किया गया।
तहसील सदर में 32 में से 3, कासिमाबाद में 23 में से 3, जमानियां में 42 में से 4, जखनियां में 70 में से 3,
सैदपुर में 19 में से 1 तथा मुहम्मदाबाद में 73 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तो वही जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तो वही बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से स्पष्टीकरण मांगा गया। समाधान दिवस के उपरांत डीएम ने तहसील सेवराई के रिकॉर्ड रूम व अन्य कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए।
रिपोर्टर : रामू चौरसिया

No Previous Comments found.