महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में,एंटी रोमियो टीम की सख्त कार्रवाई

गाज़ीपुर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद गाज़ीपुर में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों,भीड़भाड़ वाले स्थानों व संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों,कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शोहदों के विरुद्ध सतर्क रहने का संदेश दिया गया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण व चेकिंग अभियान चलाया।  इस दौरान मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर स्पष्ट किया गया कि महिला सम्मान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की सक्रियता से जिले में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

रिपोर्टर : रामू चौरसिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.