सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक
गाजीपुर : बिछुड़ननाथ महादेव धाम बभनौली में हजारों की संख्या में शिवभक्त श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन अर्चन किया। ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी की शिष्या और हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री और नीलमणि शास्त्री के नेतृत्व में यह महा आयोजन किया जा रहा है। सुबह मुक्तिकुटी धाम से महिलाएं कलश में गंगाजल लेकर जल यात्रा शुरू किया। आचार्य सोमेश परसाई जी के दिशानिर्देश में श्रद्धालु शिवभक्त गंगा मिट्टी से शिवलिंग बनाकर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर रहे है। आचार्य सोमेश ने कहा कि जिस पर शिव की कृपा हो जाए उस पर सबकी कृपा हो जाती है। जिनके भाग्य सही नहीं चल रहे हो उनको भी शिव ही सही करते हैं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए औषधीय प्रसाशन एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी पौराणिक देवालयों और ऐतिहासिक स्थलों का सुंदरीकरण करा रही है। अग्नि पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानन्द जी ने कहा कि समय समय पर संत समाज देश व समाज के लिए शास्त्र ज्ञान एवं सेवा दान भी किया है। सारे देव मात्र देव हैं पर शंकरजी महादेव है जिनको ब्रह्मा जी के कार्यों में फेरबदल करने की क्षमता है। शिव आराधना से समस्त देवी देवताओं की साधना हो जाती है। अरुण प्रकाश सिंह, विन्देश्वरी सिंह, अवधेश यादव, राघवेंद्र पाठक, करुणाशंकर मिश्रा, शिवम दुबे, प्रवीण कुमार, रामभद्र पाठक रहे।
रिपोर्टर : गोविन्द कुमार


No Previous Comments found.