सांसद संगीता बलवंत से स्नेहिल मुलाकात कर अंगवस्त्र व नटराज की मूर्ति की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया

गाजीपुर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से स्नेहिल मुलाकात कर अंगवस्त्र व नटराज की मूर्ति की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया और जखनिया स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व सुंदरीकरण, बुनियादी सुविधाओं के लिए पत्रक सौपा। प्रमोद वर्मा ने कहा की जखनिया स्टेशन से सुदूर महानगरों के लिए इस क्षेत्र के लोग निरंतर आते जाते रहते हैं, पर प्रमुख मेल/एक्सप्रेस के ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण क्षेत्र के लोगो रेल यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोग व्यावसायिक वर्ग कई बार 22539/22540 मऊ आनंद विहार, 19489/19490 गोरखपुर अहमदाबाद, 01025/01026, 01027/0 1028 दादर सेंट्रल, 15003/15004 चौरी-चौरा एक्स., 18201/18202 नौतनवा दुर्ग सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व बुनियादी सुविधा हेतु अपनी मांग जनप्रतिनिधियों व रेलवे के संबंधित अधिकारियों से कर चुका है। वर्मा ने बताया जखनिया में दो नंबर जो प्लेटफार्म बना था उसको भी विभागीय लापरवाही के कारण तोड़ दिया गया जिससे प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन आने में भी डिले होता है और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोच डिस्प्ले, प्लेटफार्म पर पीपी शेल्टर और बैठने के लिए कुर्सियों की भी कमी है। स्टेशन पर परिसर के सामने व्यवस्थित सर्कुलर एरिया ना होने की वजह से भी यात्रियों को अपने वाहन से आने-जाने में कठिनाई होती है जिसके सुंदरीकरण का मांग कई बार किया जा चुका है। गेट नंबर 17 पर पुराने केबिन के पास अंडरपास की भी बहुत आवश्यकता है क्योंकि आए दिन छोटे वाहनों का जाम लगा रहता है जिससे बाजार में समस्या उत्पन्न होती है। वर्मा ने कहा गाजीपुर के आयरन लेडी संगीता बलवंत जनपद की समस्याओं व आवश्यकताओं को बेबाकी से सदन के पटल पर रखती हैं। जखनिया स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं व मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सुंदरीकरण के लिए जो मैंने जो पत्रक दिया  उस पर संगीता बलवंत ने गंभीरता से आश्वस्त किया कि इन सारे विषयों पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करेंगी और वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक को भी पत्र लिखेंगी की जखनिया स्टेशन पर जो भी आवश्यकता है उसकी पूर्ति की जाये।

रिपोर्टर : हसन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.