केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जमानिया में सजी विधानसभा चौपाल,विकास और जनकल्याण पर भाजपा नेताओं का जोर-
गाज़ीपुर : जनपद गाज़ीपुर की 379 विधानसभा जमानिया क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में विधानसभा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका जमानिया सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पारस नाथ राय ने केंद्रीय बजट 2026 को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास तथा सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस किया है। उन्होंने इसे विकासोन्मुखी बजट बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, राजीव चतुर्वेदी,पंकज राय, रविन्द्र यादव, मदन भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रामू चौरसिया


No Previous Comments found.