गाजीपुर प्रेस क्लब में रचा इतिहास, बीमा कैंप में जुटी पत्रकारों की भीड़

गाज़ीपुर-  गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में वर्तमान सत्र के सदस्यों का द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैम्प मुख्य डाकघर में शनिवार के दिन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कर बीमा का लाभ उठाया। 

ज्ञात हो कि गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने स्थापना के बाद से ही पत्रकार हित में बड़ा कदम उठाते हुए सभी सदस्यों का 10 लाख का बीमा हर साल करवाया जा रहा है। बीमा में लगने वाली प्रीमियम की राशि का वहन प्रेस क्लब स्वयं उठाता है। उसी क्रम में लगातार तीसरे वर्ष भी सदस्यों का बीमा कराया गया।

आज द्वितीय चरण का बीमा कैंप महासचिव कृपा कृष्ण "केके" की देख रेख में आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि आज आये सभी सदस्यों का बीमा किया गया। वर्तमान सत्र में सौ से ज्यादा सदस्यों का बीमा कराया जा चुका है। अपनी स्थापना के समय से ही क्लब ने सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, जो आज के समय में पत्रकारिता की चुनौतियों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है। 

बीमा कैम्प में संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, सचिव विनीत दुबे के अलावा यशवंत सिंह, हसन इकबाल, दयाशंकर राय, प्रदीप दुबे, आदर्श सिंह, विपिन दुबे, रिजवान अली, शहनवाज, अरुण यादव, रजत, सोनू शर्मा, पिंटू, अशोक मौर्य, बृजेश उपाध्याय, मो.आकिब, संतोष शर्मा, आदित्य, मो.फैसल, इन्द्रसेन आदि बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.