बाराचवर - शैक्षणिक भ्रमण सकुशल संपन्न

गाज़ीपुर : डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम गाजीपुर के भूगोल विभाग के  छात्र छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सकुशल संपन्न हो गया। भूगोल विभाग के सभी छात्र छात्राये प्रातः निजी साधन द्वारा भौगोलिक भ्रमण हेतु सासाराम बिहार गए। जहां सर्वप्रथम माता ताराचण्डी धाम का दर्शन कर मां का प्रसाद ग्रहण किए। तत्पश्चात पहाड़ियों का अवलोकन किया जिसमें मुख्य रूप परतदार चट्टानों के बारे जाना। अन्त में शेरशाह सूरी के मकबरे पर गए जो पत्थरों से निर्मित है। मकबरे की कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जाना। शैक्षणिक भ्रमण  भूगोल विभाग के डॉ यशपाल सिंह निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार  छात्र छात्राओं को भौगोलिक, ऐतिहासिक,पुरातात्विक अध्ययन हेतु शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है।

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को खुशखबरी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक छात्र छात्राये बी ए, बी एससी एवं एम ए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश सुनिश्चित करा ले। बी एड का भी परीक्षा फॉर्म भरा जा  रहा है। पात्र छात्र छात्राये प्रवेश फॉर्म भर ले।
शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

रिपोर्टर : रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.