केडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
गाजीपुर : केडी पब्लिक स्कूल खानपुर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ। स्कूल की प्रिंसिपल पूनम देवी और प्रबंधक इंजी अनिल कुमार यादव ने मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को शील्ड के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। आईयूसीटीई के निदेशक प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि आज तनावपूर्ण माहौल में बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालकर उनके मन को शांत होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को प्रेरित करना चाहिए। बच्चों को स्कूली शिक्षा में उनके भविष्य के बजाय परिवार समाज और देश के भविष्य के लिए सोचने वाला बनाना चाहिए। बच्चों पर अपनी पसंद न थोपकर उसे सामाजिक और राष्ट्रीय भावनाओं का आदर करने वाला बनाइये। आजकल बच्चों में बहुत ही प्रतिभा छिपी हुई है। बस हमें उन्हें निखारकर बाहर निकालना है। बच्चों को शिक्षा के साथ सर्वगुणसम्पन्न बनाना बहुत जरूरी है। इस वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूली बच्चों और बच्चियों ने देशभक्ति, सामाजिक संदेश, पर्यावरण सुरक्षा और जनसंख्या नियंत्रण, नारी सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हरिनाथ यादव, राजेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप, अनिल कनौजिया, कन्हैया सिंह रहे।
रिपोर्टर : गोविन्द कुमार

No Previous Comments found.