खानपुर थाना क्षेत्र में हाफिज आबिद साहब द्वारा तरावीह मुकम्मल

गाजीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र में रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर हाफिज आबिद साहब द्वारा तरावीह की नमाज़ मुकम्मल कराई गई। इस मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों की मौजूदगी रही और पूरे क्षेत्र में रूहानी माहौल देखने को मिला।

तरावीह मुकम्मल होने के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही देश की हिफाज़त और दुनिया को आलमी जंग (विश्व युद्ध) जैसी तबाही से बचाने की भी दुआ मांगी गई, ताकि पूरी दुनिया में शांति और भाईचारा कायम रहे।

इस अवसर पर हाजी मुहम्मद, आरिफ साहब, गुलाम गौस, अब्दुल लतीफ, मोहसिन अंसारी, शाहबाज, सद्दाम, शब्बीर, भोले, मुस्ताक, मुहम्मद नईम, अप्पू शोएब, हबीब, तौफीक सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

मौजूद नमाजियों ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसान को आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। तरावीह मुकम्मल होने के इस मुबारक मौके पर सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और देश व दुनिया में शांति की दुआ की।

रिपोर्टर : गोविन्द कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.