एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 09.03.2026 से 10.03. 2026 तक पंचायत विकास योजना पर किया गया
बाराचवर : आज दिनांक 10 मार्च 2026 को जनपद गाजीपुर के विकास खंड बाराचवर के सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के विकास खंड बाराचवर के सभागार में समस्त ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड मेंबर तथा पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 09.03.2026 से 10.03. 2026 तक पंचायत विकास योजना पर किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ श्रीमती सीमा कुमारी खंड विकास अधिकारी राम अवध राम सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ), ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।राम अवध राम.जी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना,के संबंध में जानकारी दी जा रही है ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय, वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जाय ।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक बाबू राम एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रधान सरवन, अमावस सिद्दीकी, सुभाष पासवान, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश सिंह राजेश कुमार रणजीत चौहान पंचायत सहायक रवि राहुल राजेश जी निलेश मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश यादव

No Previous Comments found.