पंचायत विकास योजना पर किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ

कासिमाबाद - गाजीपुर के विकास खंड क़ासिमबाद के सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के विकास खंड क़ासिमबाद के सभागार में समस्त ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड मेंबर तथा  पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण तक पंचायत विकास योजना पर किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ,खंड विकास अधिकारी,श्री अनिल कुमार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री अवनीन्द,ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के द्वारा  दीप प्रज्वलन कर किया। श्री अनिल कुमार जी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना,के संबंध में जानकारी दी जा रही है ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय, वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों को प्राथमिकता में रखकर योजना तैयार किया जाय। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक शिखा कुशवाहा एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह.के द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया  गया। प्रशिक्षण में प्रधान मधु कुमार परवेज अहमद राजाराम यादव सीमा देवी जवाहर पंचायत अधिकारी कंगाल कुशवाहा यशवंत कुमार जयप्रकाश यादव पंचायत सहायक वीरेंद्र गुप्ता जितेंद्र ओमनाथ अनीता चौहान मंजू कुशवाहा सत्यजीत जी पंचायत सदस्य रमाशंकर अनिल यादव धर्मदेव गोरा राजभर दुर्ग विजय सिंह मनभावती देवी आदि लोगों का उपस्थित रहे.

संवादाता - रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.