प्रधान प्रतिनिधि चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास की नींव रखी
गाजीपुर - हाजीपुर बरेसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त बनाने में राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहे अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास,हाजिपुर बरेसर प्रधान प्रतिनिधि चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास की नींव राखी,इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया यह भवन ग्राम समाज की आय का साधन बनेगा और यहां राशन के अलावा अन्य सामानों की भी बिक्री हो सकेगी,कि कोटेदार अभी तक अपने घर अथवा किराए के भावनाओं से राशन वितरण करते थे लेकिन अब ग्राम पंचायत में निर्मित होने वाले अन्नपूर्णा भवन में राशन वितरण किया जाएगा इस भवन में गोदाम की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे राशन की चोरी और कालाबाजारी रुकेगी, उन्होंने बताया कि दुकान पर राशन के अलावा जेनेरिक दवाएं अन्य जरूरी सामान सस्ते दरों पर उपलब्ध कराए जाने की योजना होगी और भवन के निर्माण कार्य में लगभग खर्च होंगे और निर्माण कार्य लगभग 3 महीने में पूर्ण हो जाएगा, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय व जिला पूर्ति की निरीक्षक खाद रसद विभाग धीरेंद्र त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस कुमार गुप्ता सहित, सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे.
रिपोर्टर - रमेश

No Previous Comments found.