विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का अवतरण दिवस
गाजीपुर - कासिमाबाद चर्चित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का अवतरण दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिवस को लेकर गांव-गांव में उनके समर्थकों के द्वारा हवन पूजन के साथ भव्य आयोजन कर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह छोटू ने बताया कि यशस्वी विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल जी का जन्म दिवस को लेकर हर जगह कार्यक्रम आयोजित है जिसमें बासुदेवपुर के प्रधान रंजीत सिंह सहित कासिमाबाद के दो दर्जन गांवों में हवन पूजन का कार्यक्रम कर दीर्घायु की कामना किया गया। कासिमाबाद ब्लाक सभागार में 12:30 बजे कार्यक्रम आयोजित है।
संवादाता - रमेश यादव

No Previous Comments found.