हाजीपुर बरेसर ग्राम सभा ने विकास के क्षेत्र में कायम किया कीर्तिमान

कासिमाबाद :  ग्राम पंचायत हाजीपुर बरेसर ने विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राम सभा में जनहित से जुड़े बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए पंचायत निधि और सरकारी योजनाओं से चतुर्दिक क्षेत्रों में विकास के अनेकों कार्य किए गए। जिसके तहत मुख्य रूप से अमृत सरोवर का निर्माण, शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, अन्नपूर्णा भवन का निर्माण, स्वच्छता और पानी की निकासी हेतु नालियों का निर्माण, बरसात में कीचड़ से मुक्ति तथा स्कूल आने जाने वाले बच्चों, मरीज और बुजुर्गों के सुविधाजनक और सुगम आवागमन के लिए चक रोड और मुख्य कच्चे और जर्जर रास्तों पर अनेक सीसी रोड तथा नालियों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में विकास के लिए कराए गए निर्माण कार्यों की मजबूती के लिए पारदर्शिता, मानक और गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर बरेसर को एक बेहतर और आदर्श ग्राम सभा बनाने के लिए हम प्राणप्रण से प्रतिबद्ध हैं। और जनसहयोग की अपेक्षा करते हैं।

रिपोर्टर : रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.