प्राथमिक विद्यालय गड़ेसर, शिक्षाक्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण
गाजीपुर : मुहम्मदाबाद प्राथमिक विद्यालय गड़ेसर, शिक्षाक्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं कक्षा 5 के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुजीत तिवारी जी उपस्थित रहे। उनके द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर छात्रा आकृति भारती ने टॉप किया, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कक्षा अनुसार स्थान प्राप्त छात्रों के नाम इस प्रकार हैं —कक्षा 5:आकृति भारती,निक्की कुमार
आकाश कुमारकक्षा 4:
अंकित राजभरशिवम कुमार
पियूषकक्षा 3:
विश्वास कुमारअमर राजभर
अमन कुमारकक्षा 2:
बिंदु राजभरसत्य प्रकाश
सुरज कुमारकक्षा 1:शौर्य कुमार
सुमित राजभरआर्यन राजभर
इन सभी छात्रों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु आरओ (RO) भी स्थापित किया गया, जिससे बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया तथा अंत में कक्षा 5 के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई।
संवादाता - रमेश यादव


No Previous Comments found.