महिला कुश्ती पहलवान स्पोर्ट्स होस्टल के लिए चयनित

खानपुर : इशोपुर स्थित रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी की दो बालिका कुश्ती खिलाड़ियों का चयन साइ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र वाराणसी में हुआ है। अमेहता निवासिनी निवास लक्ष्मी पुत्री छोटेलाल और हथौड़ा निवासिनी महक यादव पुत्री अरविंद यादव को भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र वाराणसी में आवासीय केंद्र के लिए चयनित किया गया है। 12 मार्च और 13 मार्च को आयोजित कुश्ती प्रशिक्षु प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों में प्रतिभाग किया था। जहां अपने कुश्ती कला कौशल से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। कोच रामाशीष यादव ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती में दोनों बालिका खिलाड़ी बहुत प्रतिभशाली है। 72 किलोग्राम भारवर्ग की खिलाड़ी निवास लक्ष्मी चार बार की स्टेट चैंपियन है। जिसके ढाक दांव से विरोधी पहलवान खिलाड़ी चित्त हो जाते है। 48 किलोग्राम भारवर्ग की महक यादव ने अंडर-15 वर्ग में एक बार स्टेट मेडल जीता है। जिसका दोहरी पट्ट दांव बहुत ही कारगर है जिसमें उसे महारत हासिल है। अमेहता गांव के दूध कारोबारी छोटेलाल की बेटी निवास लक्ष्मी और हथौड़ा के कोटेदार अरविंद यादव की पुत्री महक का भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षण के लिए चयनित करना ग्रामीण अंचल में बालिका खिलाड़ियों को कुश्ती सहित अन्य खेलों के प्रति प्रेरणा का कार्य करेगा।

रिपोर्टर : गोविन्द कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.