विश्व मलेरिया दिवस पर समस्त स्टाफ को शपथ दिलाई गई

गाजीपुर :  विश्व मलेरिया दिवस पर मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा विश्व मलेरिया दिवस पर समस्त स्टाफ को शपथ दिलाई गई इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने शपथ के दौरान लोगों को निर्देशित किया कि गांव-गांव में जाए और सभी को मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी क्रीम का उपयोग करने के लिए सबको समझाए अगर किसी को मलेरिया हो जाता है तो वह तुरंत जांच कराकर ठीक ढंग से इलाज करें मच्छरदानी के साथ-साथ all out का प्रयोग करें गली मोहल्ले को साफ रखे
मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए। आप को बताते चले कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से प्लास्मोडियम परजीवी के कारण फैलती है। WHO के अनुसार 2022 में 249 मिलियन लोग प्रभावित हुए और 6.08 लाख मौतें हुईं

रिपोर्टर : हसन खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.