इंटरमीडिएट की छात्रा समीक्षा यादव ने जनपद में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम की रोशन
गाजीपुर : श्री महंत रामाश्रय दास इंटर कॉलेज कादीपुर तिरछी की इंटरमीडिएट छात्रा समीक्षा यादव ने जनपद में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है और सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने समीक्षा को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत तिवारी ने इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा। उन्होंने सभी छात्रों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। समीक्षा यादव की इस सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।
रिपोर्टर : हसन खान

No Previous Comments found.