यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम
कासिमाबाद : यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में एमबीडी इंटरमीडिएट कॉलेज ने अपना परचम लहरा दिया है। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो कर कालेज के बच्चों ने अपने स्कूल एवं परिवार के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। इसके लिए प्रधानाचार्य ने सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया। हर साल की भांति इस वर्ष भी एमबीडी इंटरमीडिएट कॉलेज जगदीशपुर उरहां का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। जिसमें आकांक्षा गुप्ता, अनिमेष राजभर, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, सूर्यप्रकाश पांडेय ने टाप टेन मे अपना जगह बनाया है तो वहीं फलक खातून, आयुष यादव, राधेमोहन, काजल बिन्द, राधिका बिन्द, काजल यादव, रानी कुमारी, अनुप्रिया श्रीवास्तव, अल्कमा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जिले मे अपने परिवार सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य गोपाल जी पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के समस्त अध्यापकों द्वारा सभी विषयों की जबरदस्त तैयारी कराई गई थी इसके लिए हमारे सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा तथा अच्छे कैरियर के लिए स्कूल भेजें। हम उनके उम्मीद से अधिक बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास करेंगे।
रिपोर्टर : रमेश


No Previous Comments found.