कुश्ती के दांवपेंच ने बनाया भारतीय सेना का सिपाही

गाजीपुर : इशोपुर स्थित रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी का यह नायाब हीरा देश सेवा के लिए चयनित हुआ है। हथौड़ा गांव के पहलवान आशुतोष यादव का भारतीय थल सेना के पुणे स्थित केंद्र पर चयन हुआ है। रामकरन शिक्षण संस्थान इशोपुर में गुरुवार को आशुतोष का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक बंसन्त यादव के पुत्र आशुतोष यादव को बचपन से सैनिक बनने का सपना था। आशुतोष पहलवान  के भारतीय थल सेवा में खेल कोटे से चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का महौल है। कुश्ती कोच रामाशीष यादव ने बताया कि रामकरन इंटर कॉलेज के अखाड़े में चार दर्जन से अधिक लड़के व लड़कियां अभ्यास कर रहे हैं। हर कुश्ती टूर्नामेंट में यहां का कोई न कोई खिलाड़ी पदक जीतता जरूर है। पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव ने आशुतोष यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि आज कुश्ती खेल में बालकों के साथ बड़ी संख्या में बालिकाएं भी पदक जीतकर अपने परिवार व प्रदेश का नाम रौशन कर रहीं है। जिला कुश्ती संघ के डॉ जय ने कहा कि सीमित साधनों में कला कौशल दिखाने वाले खिलाड़ी सेना में अत्याधुनिक संसाधनों के साथ और भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर देश व प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। कोटेदार अरविंद यादव, अजय यादव, विन्देश्वरी सिंह, श्यामजी, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद यादव रहे।

रिपोर्टर - गोविन्द कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.