ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उoप्रo की तहसील इकाई मुहम्मदाबाद की बैठक

गाजीपुर : बैठक मे वर्ष 2026 की सदस्यता बढ़ाने पर विचार किया गया सदस्यों ने  सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि ऐसे लोगो को ही सदस्य बनाया जाय जो किसी समाचार पत्र मे लिखता हो या किसी प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक चैनेल का अधिकृत प्रतिनिधि हो जिसकी पुष्टि उक्त संस्थान करता हो। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने गोपाल सिंह यादव को मुहम्मदाबाद तहसील का अध्यक्ष घोषित किया और कहा कि नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष शिघ्र तहसील कार्यकारणी का गठन कर जिला संगठन को प्रेषित करें। जिला महामंत्री राजेश चौरशिया ने नवनियुक्त मंडल मंत्री आनन्द कुमार त्रिपाठी व नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौपा है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करूंगा।श्री यादव ने कहा कि मै अपने सदस्यों के सुख दुख मे साथ रहते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही मान सम्मान की रक्षा करूंगा। बैठक मे मंडल मंत्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, अवनीश राय,शिव प्रकाश राय,रेयाज अहमद,राधेश्याम यादव,संतोष कुमार गुप्ता, इन्द्रशेन प्रसाद, राजकपूर रावत,राजेश राय पिन्टू,रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री राजेश चौरशिया ने किया।अन्त मे वाराणसी मण्डल के मंत्री आनन्द कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्टर : रमेश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.