गाजीपुर में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

गाजीपुर : दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी मोड़ धर्मागतपुर मे धर्मेन्द्र राजभर के साहस और शौर्य के प्रदर्शन 7 मिनट में 651 नारियल फोड़कर कीर्तिमान स्थापित करने के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ प्र सरकार के सुक्ष्म, लघु,मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वाराणसी से गाजीपुर के धर्मागतपुर जाते समय जिले की सीमा मे प्रवेश करने पर सिधौना मे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,मंडल अध्यक्ष अचल सिंह, पूर्व जिला मंत्री संतोष चौहान के द्वारा, नन्दगंज बाईपास तिराहे पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,अजय विश्वकर्मा के द्वारा , महाराजगंज तिराहा बाइ पास फोरलेन पर गोपाल राय, काशी चौहान, सकरताली मोड़ पर राम लोचन यादव,पवन विश्वकर्मा, बुद्धिराज प्रजापति आदि  तथा शेखपुर चट्टी पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र आदि के नेतृत्व में ढोल नगाड़े,नारे के साथ माला पहनाकर जगह जगह जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। इसके अलावा मा मंत्री का स्वागत जयराम पुर मोड पर भी रोहित विश्वकर्मा के किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भोनू सोनकर, नरेन्द्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,मनोज विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा,श्याम कुवर मौर्य, देवव्रत विश्वकर्मा,किशन शर्मा, मुरली कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, विवेकानंद पांडेय, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहकर स्वागत अभिनन्दन किया। मा मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का मंत्री बनने के बाद यह जनपद का पहला आगमन था। इस अवसर पर जोरदार स्वागत अभिनन्दन से अविभूत श्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवादी कार्यकर्ता देश के सम्मान और जन कल्याण के लिए कार्य करता है।जिसकी तुलना किसी अन्य राजनैतिक दल के लोगों से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मै अलग से जनपद के दौरे के समय एक कार्यकर्ता से मिलकर उनके हित के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।

रिपोर्टर : हसन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.