स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे टेस्ट कैंप आयोजित किया गया

गाजीपुर-  टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत बाराचवर विकासखंड के  दहेंदू ग्राम सभा में  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे टेस्ट कैंप आयोजित किया गया, आए हुए चिकित्साधिकारी  द्वारा बताया गया कि  इस कैंप में टीवी रोग से ग्रसित संदिग्ध मरीजों की त्वरित जांच और मुक्त परामर्श सुविधा प्रदान की जा रही है, इसका मुख्य उद्देश्य टीवी की जल्द पहचान कर और इलाज को प्राथमिकता देना है,  इस दौरान टीवी की जांच और शिविर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग शुगर से ग्रसित मरीज तंबाकू शराब का सेवन करने वाले और ऐसे लोगों जो पहले से किसी टीवी रोगी से संपर्क में रहे उनके साथ ही दो सप्ताह से अधिक लगातार खांसी आती है और शाम या रात तक समय का बुखार आना इसके साथ ही वजन में अचानक गिरावट आना और भूख न लगना कमजोरी महसूस होना उपचार के दौरान मरीजों को निष्पक्ष पोषण योजना के तहत प्रतिमा पोषण आर्थिकता सहायता प्रदान किया जाता है इस कार्यक्रम में गाजीपुर से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र यादव बाराचवर स्वास्थ्य केंद्र से शुभम चौबे, सी च ओ  रिंकू यादव, ए एन एम बबीता सिंह, आशाएं, व सहयोग में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम कुशवाहा , रोजगार सेवक  ,व गांव के लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.