बहरियाबाद।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लालसा इंटरनेशनल स्कूल में योगाभ्यास का आयोजन

गाजीपुर - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लालसा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पी.टी.आई. श्री अनिल राजभर जी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को सूर्य नमस्कार,प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री अजय कुमार यादव ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त एवं भागदौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है,बल्कि मानसिक शांति,आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेश कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर योग के महत्व एवं उसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी के उत्तम स्वास्थ्य,सुख,शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

रिपोर्टर - हसन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.