अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समीक्षा बैठक

गाज़ीपुर - अवगत कराना है कि सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु जनपद के zfd (जीरो फैकल्टी डिस्ट्रिक्ट )के अंतर्गत चिन्हित पांच थानों (सैदपुर, नंदगंज  कोतवाली, मरदह, कासिमाबाद) के सीसी टीम प्रभारियो के साथ श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा समीक्षा बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य पांच थानों के दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु अवैध पार्किंग स्थल, अवैध कट, रॉन्ग साइड वाले स्थानों  इत्यादि का चिन्हांकन कर उसमें परिवर्तन की कार्यवाही के साथ-साथ सुधारात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार करना व प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत, जिसमें घायल व्यक्ति को 1.5 लाख तक की धनराशि का मुक्त इलाज के संबंध में विक्टिम आईडी को ज्यादा से ज्यादा जनरेट करना तथा राहवीर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर आम जनमानस को अवगत कराना, जिसके अंतर्गत घायल व्यक्ति की मदद करने व जान बचाने के लिए 25000 तक की पुरुस्कार राशि प्रदान की जाती है।उक्त बैठक में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा zfd को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु संबंधित को दिशा- निर्देश जारी किए गए l उक्त मीटिंग में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अशेषनाथ व यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार भी शामिल रहे l

रिपोर्टर - हसन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.