प्रदेश पदाधिकारियों के मनोनयन पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई,जताया हर्ष
गाज़ीपुर - कासिमाबाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर रविवार को कस्बे में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बाजार स्थित लल्लू सेठ के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बिहारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सरोज कुशवाहा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ. रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो कासिमाबाद मंडल उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव 'तन्नु' ने कहा कि डॉ. रोहित मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्रा का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा उनके नेतृत्व में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा और पार्टी को मजबूत जनसमर्थन दिलाने में अहम योगदान देगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शशिकांत चौहान,सैयद रुस्तम अली,अभिषेक पासवान,रूमान रायल इद्रीशी,श्यामदेव राजभर,विंध्याचल यादव,लालू सेठ, रोहित वर्मा,दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - रमेश
No Previous Comments found.