माता पिता और पत्नी को आकाश का इंतजार

सिधौना : बहदिया गांव के छावनी मौजा निवासी आकाश गोंड के इंतजार में माता राधिका देवी और पत्नी आँचल देवी का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पिता सेंचु गौड़ ने बताया कि बीस वर्षीय आकाश करीब साल भर पूर्व मुंबई से कमाकर घर के लिए निकला था। ट्रेन से वाराणसी लौटते समय छिंहुकी स्टेशन तक देर रात बात हुई थी। सुबह पूरा परिवार सहित नव विवाहिता पत्नी आंचल भी पति का इंतजार करती रही। यह इंतजार एक दिन से बढ़ते हुए एक सप्ताह और अब पूरे एक साल हो गया। आकाश का कहीं पता नही चला। हर शहर और रिश्तेदारों को सूचना देकर सालभर तक पूरा परिवार आकाश को ढूंढता रहा। आकाश की पत्नी महीनों पति का इंतजार करते हुए अपने मायके  करंडा क्षेत्र के धनईपुर चली गयी। जहां अपने पति का इंतजार में व्रत पूजा और मन्नतें मांग रही है। इधर बेटे के इंतजार में मां बाप दिनरात बिलख रहे है। शादी के दूसरे साल ही पति का साथ छूट जाने से पत्नी आंचल अब उम्मीद kho रही है। पिता सेंचु ने बताया कि बेटे आकाश का पता चलने पर फोन नम्बर - 7355381791 पर जरूर संपर्क करें।

रिपोर्टर : गोविन्द कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.