मोहम्मदाबाद विकास खंड के फकराबाद गांव में बच्चों को मिली पोषण पोटली
गाजीपुर : आंगनबाड़ी के चिन्हित बच्चों में हुआ वितरण, अभिभावक में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरकार के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के चिन्हित बच्चों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस पोटली में शैक्षणिक सामग्री और संतुलित पोषाहार शामिल था। इसे बच्चों के विद्यालयी जीवन की सुखद शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मदाबाद खंड विकास अधिकारि द्वारा दिनांक 06.07.2026 ग्राम सभा फकराबाद में कुपोषित से ग्रस्त बच्चों को पोषण पोटली वितरण किया गया। मोहम्मदाबाद बीडीओ अनिल कुमार राय , सचिव संजय कुमार, विजय यादव ,ग्राम प्रधान बिंदु कनौजिया जी पत्नी अजय कनौजिया जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बंदना सिंह और सुनीता देवी, आशा कार्यकती कंचन पटेल के देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ,कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग दें। शिक्षकों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और उन्हें विद्यालय से जोड़े रखना विद्यालय परिवार की सर्वोच्च प्राथमिकता है सहित कई लोग मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निरंतर सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का समापन "हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े" के संकल्प के साथ हुआ। रिपोर्टर : रमेश यादव
No Previous Comments found.