बरेसर थाना अंतर्गत कंधौरा गांव के 32 वर्षीय सोनू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गाजीपुर : बरेसर थाना अंतर्गत कंधौरा गांव के 32 वर्षीय सोनू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक की पत्नी व परिजन बरेसर थाने पहुंचे। परिजनों ने मामले  की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सोनू यादव दो महीना पहले छुट्टी में आए थे जो दुबई में वेल्डर का कार्य करते थे,बरेसर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बताया गया कि पुलिस विभाग जांच पड़ताल कर रही है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट  आने पर  खुलासा हो पाएगा, पुलिस अपनी जांच प्रक्रिया में लगी है

रिपोर्टर : रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.