ग्राम सभा कस्बा दयालपुर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया

गाज़ीपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम प्रधान रियाजुद्दीन अहमद "गुड्डू" के नेतृत्व में ग्राम सभा कस्बा दयालपुर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं।

पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

"एक पेड़ – अनेक जीवन" के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ यह अभियान ग्राम सभा में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर : हसन खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.