कासिमाबाद -सिधागर चट्टी पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत

गाज़ीपुर : कासिमाबाद क्षेत्र के सिधागर चट्टी पर देर रात उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव "तन्नु जी" के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। वहीं विवेक चौहान, सोनू शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, भानु सिंह, अभिषेक कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, मोनू बिंद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह और बड़ी संख्या में उनकी मौजूदगी संगठन की सक्रियता को दर्शाती नजर आई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

रिपोर्टर : रमेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.