पौध वितरण संग पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम
गाजीपुर - खानपुर सैदपुर ब्लाक के सिधौना गांव स्थित सिद्धनाथ धाम में रविवार को निःशुल्क पौध वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं नदी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सृजन सामाजिक विकास न्यास के द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण से पेड़ों की पर्यावरणीय लाभ से लोगों को अवगत कराया जाएगा। आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा सैकडों लोगों को वृक्ष दान कर उन्हें संरक्षित और संवर्धित करने की प्रेरणा दी जाएगी। गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह द्वारा लोगों को गंगा और गोमती नदियों की निर्मल अविरलता बनाये रखने के उपायों पर जागरूक किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत धरती को हरा भरा बनाने के लिए इस कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों को निःशुल्क पेड़ उपलब्ध कराया जाएगा। नदियों के जल को स्वच्छ रखने और उन्हें अतिक्रमण व प्रदूषण से मुक्त रखने का संकल्प दोहराया जाएगा। रविवार को सिद्धनाथ धाम परिसर स्थित विवेकानंद पार्क में दस बजे आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से पौधरोपण भी किया जाना है।
रिपोर्टर - गोविन्द कुमार
No Previous Comments found.