रबीउल अव्वल को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम व थाना प्रभारी ने किया पैदल निरीक्षण

गाजीपुर - शादियाबाद आगामी पर्व रबीउल अव्वल को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार और थाना प्रभारी शादियाबाद वागीश विक्रम सिंह ने कस्बे में पैदल गश्त कर उन प्रमुख मार्गों और स्थानों का निरीक्षण किया, जहां से जुलूस निकलता है।अधिकारियों ने जामा मस्जिद शादियाबाद, पुरानी बाजार, मदरसा जामिया अरबिया मालिकुल उलूम और कस्बा दयालपुर सहित विभिन्न मार्गों का जायजा लिया। बारिश के चलते कई स्थानों पर रास्तों में कीचड़ और पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी सामने आई। इस पर एसडीएम अतुल कुमार ने बीडीओ मनिहारी को तत्काल साफ-सफाई कराकर रास्तों को सुचारु कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर पर्व के दौरान किसी प्रकार की समस्या, विवाद या आवागमन संबंधी परेशानी के बारे में जानकारी ली। लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम है तथा पर्व को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है।अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पर्व को आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई।

रिपोर्टर - इकरामुल हक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.