डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया सिद्धनाथ धाम में शिवार्चना
खानपुर/गाजीपुर : वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण सावन माह के अंतिम सोमवार को सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम पर दर्शन पूजन करने पहुचे थे। सिद्धनाथ धाम में शिवलिंग का श्रृंगार कर सिद्धनाथ धाम को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। वैदिक मंत्रोच्चार संग डीआईजी वैभव कृष्ण, सीओ सैदपुर शुभम वर्मा, ब्लाक प्रमुख सैदपुर हीरा यादव ने आरती पूजन किया। इस अवसर पर दूरदर्शन कलाकार भजन गायक बीरेंद्र चौबे ने शिव स्तुति और कजरी गीत सुनाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। लीला व्यास शिवाजी मिश्र ने सिद्धनाथ धाम के महात्म्य और महान संत पवहारी बाबा के अलौकिक तप की जानकारी दी। डीआईजी वैभव कृष्ण ने काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना के अध्यक्ष कृष्णानन्द सिंह से मिलकर रामलीला मंचन को और बेहतर करने की प्रेरणा दी। डीआईजी ने कहा कि रामलीला का मंचन पारंपरिक भारतीय लोक संस्कृति की धरोहर है। काशी की रामलीला मंचन कला वैश्विक स्तर पर सराही जाती है। लीला कलाकारों को अपनी जीवंत भूमिकाओं को निभाने के साथ ही अपने जीवन में सदा सत्य, सदाचारिता और संस्कारों का पालन करने की सीख दी। साहित्यकार डॉ रामजी सिंह बागी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। दर्जनभर पुलिसकर्मियों सहित खानपुर एसओ राजीव पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली थी। करुणा शंकर मिश्र, अनुराग सिंह, अखिलेश मिश्र, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, उपेन्द्रनाथ मिश्र, जितेंद्र सिंह, दीपक, रमा प्रकाश मिश्र रहे।
रिपोर्टर : गोविन्द कुमार
No Previous Comments found.