सिधौना रामलीला के कलाकारों का हुआ चयन

सैदपुर (गाजीपुर) : सिधौना गांव में रामलीला मंचन की अपनी विशिष्ट शैली है। जिसमें तीन दर्जन कलाकार भाग लेते है। मंगलवार को आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्रा के नेतृत्व में कमेटी ने लीला कलाकारों का चयन किया। मेकअप आर्टिस्ट प्रदीप सिंह ने बताया कि रामलीला कलाकारों का चयन पौराणिक पात्रों के स्वभाव, संवाद और शरीर के अनुसार ही गांव के कलाकारों का चयन किया जाता है। मंचन करने वाले कलाकारों के उठने बैठने बोलने और संवादों के साथ भाव भंगिमा को बेहतर अंदाज में प्रदर्शित करने वाले श्रेष्ठ युवक का चुनाव किया जाता है। ऋषि महात्मा और गुरुजनों के लिए उम्र दराज वरिष्ठ कलाकारों को यह दायित्व सौंपा जाता है। वरिष्ठ कलाकार ओमप्रकाश दीक्षित बताते है कि गांव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां का हर परिवार किसी न किसी रूप में रामलीला मंचन से जुड़ा हुआ है। गांव में वृद्ध से लेकर बालक तक सभी लोग रामलीला मंचीय कला का प्रदर्शन में निपुण है। सिधौना गांव में आदर्श रामलीला समिति के संस्थापक स्व रामदयाल मिश्रा और स्व मुसाफिर सिंह द्वारा स्थापित लीला मंचन आज अपने दिव्य मंचन, भव्य प्रर्दशन एवं उत्कृष्ट संवाद के लिए प्रसिद्ध है। संस्कृति और कला के प्रति ऐसी निष्ठा के कारण ही सिधौना को रामलीला कलाकारों का गांव भी कहा जाता है जहां की मिट्टी में ही अभिनय और राम भक्ति रची बसी है। चयनित सभी कलाकर लीला कार्यकाल के दौरान बारह दिनों तक नियमति श्रीराम भक्ति में संयमित एवं पूर्णरूप से सात्विक भाव से रहते है। खानपान से लेकर बोलचाल तक में पूरी मर्यादा का पालन करते है। राम की भूमिका में यशार्थ मिश्रा, लक्ष्मण के रूप में सूर्या सिंह और हनुमान की भूमिका अनुभव सिंह निभाएंगे। रावण अनिल सिंह और कैकयी की अदा अरविंद गुप्ता निभाएंगे। दशरथ और बंदीजन का रोल वरिष्ठ अभिनेता ओमप्रकाश दीक्षित व जनक का अभिनय विन्देश्वरी सिंह निभाएंगे। बाली के रूप में अभिषेक मिश्रा, शंकरजी के रूप में अमन मिश्र व परशुराम के रूप में पिंटू मिश्रा व नारद के रूप में कौशल सिंह दिखेंगे।

रिपोर्टर : हसन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.