त्योहारों से पहले गीडा पुलिस का एक्शन, 12 लोगों का शांति भंग में चालान

गाजीपुर - गीडा थाना क्षेत्र में त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गीडा पुलिस सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था में बाधा डालने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने 12 लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान किया है।इस संबंध में गीडा थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों में अड़चन डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।गीडा पुलिस का स्पष्ट संदेश—त्योहार शांति से मनाएं, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई।

रिपोर्टर - हरिगोबिन्द चौबे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.