राम के साथ रावण को भी मिला पूरा सम्मान

सिधौना - गाजीपुर गोपालपुर, खानपुर, नुरूद्दीनपुर, रामपुर और सिधौना में विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार श्रीराम रावण का रोमांचक युद्ध देर रात तक चलता रहा। बच्चों ने विजयादशमी मेले का खूब आनंद उठाया। सिधौना रामलीला में व्यास परिवार सभी पात्रों को तैयार करने के याद आरती उतारकर कर श्रीराम दल को खीर खिलाकर युद्ध में भेजने की परंपरा का पालन किया। आदर्श रामलीला समिति सिधौना में विजयादशमी के दिन रामादल के समान ही रावण दल को भी सम्मान दिया जाता है। लीला व्यास संतोष मिश्रा के सभी परिवार के सदस्य श्रीराम लक्ष्मण हनुमान सीता जी की आरती उतारते है। उसी सम्मान के साथ रावण कुम्भकर्ण और मेघनाथ, अहिरावण की भी आरती उतारी गयी। देर शाम शुभ मुहूर्त में रावण के पुतले में हनुमानजी ने आग लगाकर श्रीराम जी के विजय का उद्घोष किया। देर रात तक महाबली रावण अपने कुटुबं को समाप्त करने की कथा से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। श्रीहरि विष्णु के अवतार की कथा और स्वयं को नारायण के समक्ष प्रस्तुत कर लोगों को धर्म अधर्म की सीख देता हुआ मृत्यु को प्राप्त हुआ। महा पंडित रावण ने मरने से पहले भातृ प्रेम और राष्ट्रनीति का ज्ञान देकर श्रोताओं को अपने जीवन की मौलिकता का ज्ञान कराया। रावण ने कलियुग में मानव जाति को एक सार्थक सन्देश देकर इहलोक से विदा हुआ। रावण का अभिनय कर रहे अनिल सिंह के शानदार अभिनय और संवाद पर लोग भावुक हो गए।

रिपोर्टर - हसन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.