मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार बहन से मिलने पहुंचे राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी
गाजियाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात को अपनी बहन से मिलने के लिए उनके राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसायटी पहुंचे। रात नौ बजे वह सोसायटी में पहुंचे, इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोसायटी में पहुंचने पर निवासियों ने जय श्रीराम और योगी योगी के नारे लगाए। बहन पुष्पा चौधरी से मुलाकात के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना।
जब वह बहन से मुलाकात कर वापस लौटने लगे तो सोसायटी के लोगों और बच्चों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाए, इससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
लगभग 45 मिनट तक वह सोसायटी में रहे। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उनके भोजन का प्रबंध किया गया था। मुख्यमंत्री को सादा खाना पसंद है। मुख्यमंत्री के लिए लौकी चना की दाल, रोटी, चावल के साथ केले, लौकी और तोरई की सब्जी बनवाई गई थी।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.