अब एक आवाज़ में राइड बुक, खाना ऑर्डर! Gemini AI करने वाला है आपकी जिंदगी ऑटोमैटिक

गूगल का Gemini AI अब सिर्फ चैट या फोटो बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि असली पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। आपकी एक कमांड पर यह राइड बुक कर सकेगा, फेवरेट खाना ऑर्डर करेगा और ऐप्स को खुद ऑपरेट करेगा।

यह नया फीचर स्क्रीन ऑटोमेशन पर आधारित है, जो गूगल ऐप के 17.4 बीटा वर्जन में देखा गया है। इसमें जेमिनी यूजर की जगह ऐप खोलकर पूरा काम कर देगा, जिससे बार-बार स्क्रॉल और टैप करने की जरूरत नहीं रहेगी।

हालांकि, गूगल ने सावधान भी किया है। इस फीचर में गलती की संभावना हो सकती है, इसलिए यूजर को पूरा कंट्रोल मिलेगा और जरूरत पड़ने पर वह तुरंत इसे रोक सकता है।

प्राइवेसी को लेकर भी चिंता है, क्योंकि कुछ मामलों में स्क्रीनशॉट रिव्यू के लिए जा सकते हैं। इसी वजह से गूगल ने लॉग-इन, पेमेंट और इमरजेंसी जानकारी जेमिनी में डालने से बचने की सलाह दी है।

कुल मिलाकर, Gemini AI जिंदगी आसान बना सकता है—बस समझदारी से इस्तेमाल जरूरी है।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.