घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव: भाजपा से विजय जायसवाल की उम्मीदवारी से बढ़ी सरगर्मी

घरघोड़ा : 14 जनवरी: आगामी नगर पंचायत चुनाव में घरघोड़ा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विजय जायसवाल ने अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए पार्टी से टिकट की मांग करते हुए आवेदन किया है। विजय जायसवाल की उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं और इससे चुनावी माहौल गर्म हो गया है।भाजपा की ओर से विजय जायसवाल का आवेदन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी सक्रियता और क्षेत्र में जनसंपर्क का मजबूत आधार उन्हें इस दौड़ में एक प्रमुख दावेदार बनाता है। वहीं, पार्टी के अंदर भी उनके नाम को लेकर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विजय जायसवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस कदम से घरघोड़ा क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही की जाएगी। विजय जायसवाल की दावेदारी से अन्य राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि भाजपा किसे टिकट देती है और यह फैसला चुनावी समीकरणों को कितना प्रभावित करता है।
रिपोर्ट : सुनील जोल्हे
No Previous Comments found.