जनपद गाजीपुर के शिक्षको की तरफ से टेट अनिवार्यता के खिलाफ संगठित होकर ट्विटर अभियान

गाजीपुर : मुहम्मदाबाद -टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा, श्री योगेश त्यागी जी, सुलोचना मौर्य जी, आदि प्रांतीय नेतृत्व के चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में आज मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के शिक्षको की तरफ से टेट अनिवार्यता के खिलाफ संगठित होकर ट्विटर अभियान चलाया। जो 2:00 बजे से 4:00 बजे तक ट्रेएंड करता रहा। इस अपार सफलता के लिए उत्तर प्रदेशीय  प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ मनोहर सिंह यादव ने सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया  साथ ही  रणनीतियों पर भी चर्चा हुई हुई। अगले चरण में दिनांक 23,24, और 25 फ़रवरी को शिक्षक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जो शिक्षक परीक्षा,sir, BLO, ट्रेनिंग, या छुट्टी पर होगे, विरोध स्वरूप वहा पर भी काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।
ट्वीटर अभियान में अष्ट शहीद पार्क मोहम्मदाबाद मे मुख्य रूप से Uppss के मंत्री रामसिंहासन चौधरी, तहसील प्रभारी राजीव कुमार ओझा,उपाध्यक्ष त्रिवेणी राम, ओम प्रकाश, पप्पू राम,संगठन मंत्री/अटेवा संयोजक झारखंडे यादव, संघर्ष समिति के रमाकांत चौरसिया, सन्तोष कुशवाहा, मिथिलेश यादव अखिलेश यादव, राजकुमार वर्मा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रवीन गोंड आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : रमेश यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.