उत्तर प्रदेश के वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार
गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम और सबसे आक्रामक दौर में पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार किसी भी तरह की ढिलाई से बचने के लिए काशी क्षेत्र के सभी जिलों में एक व्यापक 'जनसंपर्क एवं मतदाता संपर्क अभियान' का आगाज़ किया है। इस अभियान के तहत जखनियां में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं साथ जखनियां बाजार के स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क किया गया। प्रमोद वर्मा ने कहा जनसंपर्क के जरिए पार्टी का लक्ष्य क्षेत्र के हर एक शिक्षित और पंजीकृत स्नातक मतदाता तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचना है। इस सीट से बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार केदारनाथ सिंह के समर्थन में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं की टोलियां अलग-अलग जखनियां विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों और ब्लॉकों में लगातार बैठकें और पदयात्राएं कर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। मतदाताओं से वर्मा ने अपील किया कि प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के सामने 1 लिखकर प्रथम वरीयता का अपना मत देकर विजयी बनावें।मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा केदार सिंह सुयोग्य प्रत्याशी है और भाजपा संगठन की ताकत के दम पर वाराणसी खंड में अपनी मजबूत वापसी करेगी। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पंकज सिंहा, पीयूष सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, गुरु प्रसाद, रामप्रताप चौहान सहित प्रमुख लोग मौजूद रहें।
रिपोर्टर : हसन

No Previous Comments found.