4 मार्च को ऐतिहासिक बनाया जाएगा 52वां स्थापना दिवस

गिरिडीह : झामुमो जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा गिरिडीह जिला में झामुमो का 52 वां स्थापना दिवस समारोह की तैयारी हेतु बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमिला मेहरा ने की। कहा कि ये स्थापना दिवस गिरिडीह जिला के लिए ५२ वाँ स्थापना दिवस होने के साथ विधायक गांडेय कल्पना सोरेन के लिए उनके राजनीतिक जीवन शुरू करने का पहला वर्षगांठ भी है इसलिए इसबार महिलाओ का योगदान हर वर्ष से बढ़कर रहने वाला है l जिसके लिए हमलोगों को युद्धस्तर पर क्षेत्र में जाकर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में महिलाओ को स्थापना दिवस में आने के लिए आमंत्रित करना है, जिससे स्थापना दिवस ऐतिहासिक बनाया जा सके इसके लिए पुरे गिरिडीह शहर के विभिन्न चौक चौराहों को सजाया जाएगा ताकि लोगों अपना शहर भव्य लगे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न जगहों पर भी किया जायेग इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के साथ साथ कई मंत्री भी शामिल होंगे।
रिपोर्ट : अमित कुमार
No Previous Comments found.