गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस पुरस्कृतहोने के साथ ड्यूटी में अनुसंधान से सम्बंधित मिला विशेष जानकारी

गिरिडीह : कैलिबाद स्थित न्यू पुलिस लाइन केंद्र परिसर में 69 वीं क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट, उत्तरी छोटानागपुर और हजारीबाग के बिच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता व उपविजेता रहे पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 69वीं पुलिस ड्यूटी मीट के ओवरऑल चैंपियन एवं रनर अप जिला के रूप में क्रमशः हजारीबाग एवं गिरिडीह जिला को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिले के प्रतिभागियों को कांड के अनुसंधान में विधि-विज्ञान तथा तकनीक के प्रयोग के संबंध में आवश्यक जानकारियाँ दी गई l


रिपोर्टर : अमित कुमार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.