जमुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध नकली शराब के साथ मारुति वेन हुई जब्त

गिरिडीह : जिला के जमुआ थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशानुसार दुरभाष पर सूचना मिली एक सिल्वर रंग का मारूति ओमनी वेन में अवैध रूप से नकली अग्रेजी शराब को लोड़ कर द्वारपहरी होते हुए जमुआ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु खोरिमहुआ अनुमंडलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापामारी करते हुए डोमनपहाड़ी चौक में वाहन जांच के दौरान सिल्वर रंग का मारूति ओमनी जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या JH11H 8087 है , जांच के कम में मारुति वेन के अंदर से ROYAL GOLD CUP लिखा हुआ 25 पेटी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 12 पीस प्लास्टिक बोतल में 750ML की कुल 300 पीस अवैध नकली अंग्रेजी शराब एवं चालक गोपाल साहु के जेब से VIVO कम्पनी का मोबाईल बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए चालक सह मालिक गोपाल साहु उम्र करीब 45 वर्ष पिता खोशी साहु ग्राम-गढ़पट्टी (गढ़मुहल्ला), थाना-पचम्बा, जिला-गिरिडीह को गिरफ्तार किया गया है। तत्पश्चत् पुछ-ताछ के क्रम में चालक द्वारा उक्त अवैध नकली अग्रेजी शराब को 1. बासुदेव साव पिता खेलो साव ग्राम बेको (सोनापहाडी), थाना बगोदर, जिला गिरिडीह एवं 2. मनोज यादव पिता बालेश्वर यादव ग्राम-पेटहन्डी, थाना-जमुआ, जिला-गिरिडीह के साथ मिलकर अवैध रूप से नकली शराब तस्करी करने एवं व्यापार करने की बात स्वीकार की गई है, जिसके संबंध में जमुआ थाना में कांड सं.168/2025 दिनाक-29.07. 2025 धारा-303(2)317(2)/317(4)/317(5)/274/275/03(05) B.N.S. 2023 एवं 47ए. उत्पाद अधि. दर्ज किया गया है।
कांड में गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. चालक सह मालिक गोपाल साहु उम्र करीब 45 वर्ष पिता खोशी साहु ग्राम गढ़पट्टी (गढ़मुहल्ला),
थाना-पचम्बा, जिला-गिरिडीह
जप्त सामानों की विवरणी :-
1. मारूति ओमनी कार रजिस्ट्रेशन नं0-JH11H 8087
2 ROYAL GOLD CUP लिखा हुआ 25 पेटी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 12 पीस प्लास्टिक बोतल में
750ML का कुल 300 पीस अंग्रेजी शराब
3. कीम कलर का VIVO Y16 मोबाईल
अपराधिक इतिहासः-
चालक सह मालिक गोपाल साहु उम्र करीब 45 वर्ष पिता खोशी साहु ग्राम-गढ़पट्टी (गढ़मुहल्ला), थाना पचम्बा, जिला गिरिडीहः-
1. CC-1961/18, दिनाक-20.10.2018, धारा-4700/52 56 उत्पाद अधि० ।
2. पीरटांड़ थाना कांड सं0-45/19, दिनांक-12.10.2019 धारा-467/468/420/272/273/34 भा०द०वि० एवं 55 उत्पाद अधि०
3. जमुआ थाना कांड सं0 169/2020, दिनाक 03.11.2020 धारा 272/273/290 भा०द०वि० एवं 14ए० उत्पाद अधि० एवं 20 (b) (ii) (B) NDPS Act
4. पचम्बा थाना कांड सं0-142/2024, दिनांक-23.10.2024 धारा-274 BNS 2023 उवं 47ए0 उत्पाद अधि० एवं 20/22 NDPS ACt
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.