गिरिडीह मे आज वित्तीय साक्षरता सप्ताह की शुरुआत, RBI के क्षेत्रीय अधिकारी भी हुए शामिल,

गिरिडीह : आरबीआई के द्वारा 09 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह' 2026 मनाया जा रहा है जिसके तहत जिले के पूरनानगर पंचायत में मेगा शिविर का आयोजन किया गया।  इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है "KYC- सुरक्षित बैंकिंग की और पहला कदम। कार्यक्रम में आरबीआई के नोडल अधिकारी रोशन कुमार घिरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राहकों को पुनः केवाईसी के साथ साथ पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई, वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर सुरक्षा, डिजिटल बैंकिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी भी दी गयी। शिविर में 104 खातों की पुनः केवाईसी की गयी।

कार्यक्रम में पूरनानगर पंचायत की मुखिया मीना देवी, उपमुखिया सुनील साव, अग्रणी जिला प्रबन्धक अमृत कुमार चौधरी, डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश, बीओआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ोदा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक, बीओआई एवं जेआरजीबी के एफ़एलसी, स्वधार सीएफ़एल एवं अन्य उपस्थित रहे l


रिपोर्टर : अमित कुमार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.