पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ने किया फलदार वृक्षों का पौधा रोपण कार्यक्रम
गिरिडीह : पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया l पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ गिरिडीह अलीट के द्वारा शहर के कोलडीहा में स्थित किरण पब्लिक स्कूल परिसर में 50 फलदार वृक्ष लगाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 A के द्वारा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक पर्यावरण सेवा सप्ताह मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न क्लबों के द्वारा पर्यावरण संबंधीत कार्य किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के निमित क्लब के द्वारा 50 फलदार वृक्ष का पौधा लगाया गया।
जिला चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारे क्लब की प्राथमिकता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम किया जाय। हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण संतुलन के लिए सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण है। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन राजेश गुप्ता ने मौके पर बताया कि इससे पहले क्लब के द्वारा विभिन्न संस्थाओं में 1000 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं और आगे भी हमारा यह कार्यक्रम जारी रहेगा। प्रेसिडेंट इलेक्ट लायन राहुल बर्मन ने कहा कि हम सबों की जवाब दे ही है कि पर्यावरण को संतुलित किया जाए । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष दिन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश के अलावा लायन राजेश गुप्ता, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल कुमार राहुल बर्मन, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव कुमार सिंह आदि सभी लायंस कार्यक्रम में शामिल रहे l
रिपोर्टर : अमित कुमार


No Previous Comments found.