तिसरी में हुआ एस. डी. आर. फाउंडेशन का क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

गिरिडीह : के तिसरी प्रखंड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एस. डी. आर. फाउंडेशन का क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुखिया संघ अध्यक्ष पिंकेश सिंह व विभीन्न पंचायतों के मुखिया द्वारा फीता काट कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना करके बड़े धूमधाम से स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के बीच किया गया। संघटन के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रवि जी ने एस. डी. आर. फाउंडेशन का संक्षेप जानकारी और संगठन के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। जिला से आये चीफ मैनेजर श्री निशांत भास्कर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के विभिन्न योजनाओं को यहाँ के घर-घर तक पहुँचाना है ताकि यहाँ के अंतिम व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ ले सके। संगठन के अन्य पदाधिकारी अजय कुमार, सुनील कुमार, रामरतन वर्मा, कमलदेव शर्मा, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक प्रेमजीत एवं नीरज एवं तिसरी प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित अतिथियों को संबोधित किया। वही एस. डी. आर. फाउंडेशन का क्षेत्रीय कार्यालय तिसरी में खुलने से यहाँ के लोगों को वाहन योजना पर 40 प्रतिशत की छूट का फायदा मिलेगा साथ ही आवास योजना, सुकन्या योजना आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के प्रेमजीत एवं नीरज ने कहा कि जिन व्यक्तियों को संगठन से जुड़ना है अथवा योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं वे तिसरी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आकर जानकारी ले सकते हैं। समारोह के मुख्य अतिथि मुखिया संघ के पिंकेश कुमार सिंह थे एवं अन्य गणमान्य लोगों में किशोरी साव, निर्मला बेसरा, रूपा देवी, डोमी महथा, इब्राहिम मियां, सोनी कुमारी, मो. हाशिम उदीन, मुस्तरी बेगम, राजकुमार दयाल, जानकी यादव, नाजमा खातुन, तालो हासदा, युगल हेम्ब्रम, मैदान कुमार यादव एवं सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद थे।
रिपोर्टर : आंनद बरनवाल
No Previous Comments found.