LANGUAGE

बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में चलंत लोक अदालत सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के सभागार में चलंत लोक अदालत सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया । सुदूर वर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एल ए डी सी रविकांत शर्मा ओर पैनल अधिवक्ता शमशुल होदा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
 चलंत लोक अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन प्रखंड के बीडीओ सुनील कुमार मरांडी की उपस्थिति में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमे उन्होंने अपने विचार रखें। जिसमें रविकांत शर्मा  ने विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, फ्रंट कार्यालय, स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी संतोष कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम में पी एल बी जितेंद्र कुमार,पूनम भदानी ,दिव्या कुमारी सिन्हा, सम्पा सिंह,अनिल वर्मा,गोविंद कुमार,मुकेश कुमार,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : संजीत सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.